Hindi News / General News / बगड़ नागरिक मंच द्वारा श्री दुर्गा महोत्सव पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

बगड़ नागरिक मंच द्वारा श्री दुर्गा महोत्सव पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिक्षा नगरी बगड़ के दुर्गा मंदिर में दुर्गा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंच के पदाधिकारी मुकेश सैनी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, एकल गायन, कविता पाठ, सामूहिक नृत्य, वाद विवाद प्रतियोगिता, कुर्सी की दौड़, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में विजित रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम भी दिया जाएगा। प्रतियोगिताए गुरुवार से आयोजित होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur