Hindi News / General News / बगड़ में झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दिवाली

बगड़ में झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दिवाली

बगड़ कस्बे की बाइपास पर स्थित झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ जिला परिषद सदस्य व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने इन बच्चों के साथ आतिशबाजी का मजा लिया। साथ ही बच्चों के साथ बैठकर ही मिठाई खिलाई और उन्हें दिवाली के त्यौहार के बारे में बताया। सुंडा ने इस मौके पर सभी बच्चों से पढ़ाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ खुशियां बांटने से खुशियां बढ़ती है। इसलिए वे हर साल की तरह इस साल भी बस्तियों में जाकर इन बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां मनाएंगे। इस मौके पर सोहन जोधपुरिया, गुलाब, लतीफ कुरैशी, पुनित कटारिया, बसंत जौधपुरिया, सीताराम, सोगाराम, राजेश सैनी, पिंटू सैनी, ऋतिक फोगाट, पंकज फोगाट, योगेश माहिच, श्रवण और सामी जौधपुरिया आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur