Hindi News / General News / बागोरिया की ढाणी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

बागोरिया की ढाणी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

राज क्रिकेट क्लब की ओर से

चिराना,[मुकेश सैनी ] कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी में स्थित बांस की ढाणी के राज क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज शनिवार को हुआ समापन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता राजकिशोर सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बागोरिया की ढाणी के उप सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सैनी ने की विजेता टीम के रवैया खेल भावना और तौर तरीके से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। अंतिम मुकाबला बांस की ढाणी क्रिकेट क्लब और डेरा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें विजेता बांस की ढाणी क्रिकेट क्लब ने 40 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द सीरीज साहील लुहार रहे और मैन ऑफ द मैच पिंटू सैनी थे। इस मौके पर मोहम्मद इकबाल, संजय पाराशर, चिराना उप सरपंच राजेन्द्र सिंह शेखावत, सैनी फूलचंद, रमेश बेरवाल, मोहम्मद इम्तियाज, करण सिंह शेखावत, राकेश, गणेश, सुरेंद्र सैनी, नितेश सैनी, बीरबल आदि लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur