Hindi News / General News / बैजनाथ पंवार कथा साहित्य पुरस्कार उदयपुर के अरविंद आशिया को

बैजनाथ पंवार कथा साहित्य पुरस्कार उदयपुर के अरविंद आशिया को

राजस्थानी कथा पोथी ‘काबरचीतरा’ के लिए

चूरू, स्थानीय प्रयास संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष राजस्थानी भाषा के ख्यातनाम कथाकार बैजनाथ पंवार की स्मृति में दिया जा रहा बैजनाथ पंवार कथा साहित्य पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए उदयपुर निवासी प्रख्यात लेखक अरविंद सिंह आशिया को दिया जाएगा। आशिया के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘काबरचीतरा’ के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि चूरू में प्रस्तावित समारोह में अरविंद आशिया को पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रुपए, शाॅल, श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान सचिव कमल शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व यह पुरस्कार रामस्वरूप किसान, नंद भारद्वाज, मेहरचंद धामू, अतुल कनक जैसे नामचीन लेखकों को दिया जा चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur