Hindi News / General News / बाजार खोलने तथा व्यवस्थाओ को लेकर हुई मीटिंग

बाजार खोलने तथा व्यवस्थाओ को लेकर हुई मीटिंग

सुबह 8:00 से 3:00 बजे तक खोली जाएगी दुकाने

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] लॉक डाउन फॉर में फतेहपुर के बाजार खोलने की व्यवस्था को लेकर आज मंगलवार को विधायक हाकम अली खान मधुसूदन भिंडा सहित बाजार के व्यापारियों तथा गणमान्य लोगों की नगर पालिका सभागार में मीटिंग हुई जिसमें शहर की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। चर्चा में सभी ने अपने मत रखें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि बाजार सुबह 8:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक खुलेंगे गुटखा बीड़ी सिगरेट की दुकानें नहीं खोली जाएगी साथ ही सभी दुकानदार सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक हाकम अली खान मधुसूदन भिंडा, पूर्व चेयरमैन गफूर अली खान, रामअवतार रूतला, रामनिवास सैनी, आबिद अली परिहार, सुनील बूबना, इस्लाम खान, बजरंग सिंह शेखावत, डॉ ताराचंद चोटिया, कमल कुमार सैनी, मुस्ताक नजनी, प्रदीप पारीक, बाबूलाल झालानी सहित अन्य व्यापारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur