Hindi News / General News / बैंक कर्मचारियों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

बैंक कर्मचारियों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने की अनूठी पहल

उदयपुरवाटी, [ कैलाश बबेरवाल] कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारियों ने केंद्रीय विद्यालय इंद्रपुरा के शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर सम्मान किया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार मीणा ने कहा की शिक्षकों का समाज में बहुत बड़ा योगदान होता है, इन्हीं गुरुजनों की बदौलत आज हम देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े पदों पर काम कर रहे हैं तथा युवाओं को विकसित करने व सही दिशा में अग्रसर करने का योगदान गुरु का ही होता है। जिस प्रकार से कोरोना वैश्विक महामारी के समय शिक्षकों ने शिक्षा के स्वरूप को बदला जो एक सराहनीय कदम है। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के दौरान अजय चौधरी, सचिन कल्याण सहित बैंक शाखा के अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur