Hindi News / General News / बैंक प्रबंधक की सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित

बैंक प्रबंधक की सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के

दांतारामगढ़, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक दांता के प्रबंधक का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह मनाया गया। जानकारी अनुसार बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक दांता के प्रबंधक रविशंकर शर्मा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में बैंक के कर्मचारियों व गौशाला मार्केट के व्यापारियों द्वारा शाखा प्रबन्धक विवेक किरार की अगुवाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त प्रबंधक को माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान करते हुए सभी को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर सहायक प्रबन्धक जीएल खटीक, राजश्री , यशवंत शर्मा, पंकज सोनी, वीरेंद्र व शाखा स्टॉफ तथा पूर्व सरपंच हरकचंद जैन, व्यापारी सतीश अग्रवाल, दिनेश सैनी, प्रमोद राड़, द्वारका प्रसाद, रिछपाल, तोलाराम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur