Hindi News / General News / Bank Holiday: आज पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते बंद रहेंगे बैंक, जानिए मई महीने में कब कब बंद रहेंगें बैंक

, , ,

Bank Holiday: आज पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते बंद रहेंगे बैंक, जानिए मई महीने में कब कब बंद रहेंगें बैंक

Bank Holiday: आज पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते बंद रहेंगे बैंक, जानिए मई महीने में कब कब बंद रहेंगें बैंक

Bank Holiday: आज बुधवार 29 अप्रैल को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के अप्रैल महीने के कैलेंडर में पहले बुधवार की छुट्टी नहीं थी। आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों के कारण RBI ने छुट्टी दी है। बैंक सिर्फ पश्चिम बंगाल राज्य में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट।

बुधवार 29 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

बुधवार 29 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य के कई इलाकों में मतदान होगा। इन इलाकों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। छुट्टियों के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस ग्राहकों को मिलती रहेंगी।

मई महीने में कब कब बंद रहेंगें बैंक ?

1 मई को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बैंक अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गंगटोक, जयपुर, कोहिमा, शिलॉन्ग को छोड़कर सभी शहरों में बंद रहेंगे

16 मई को केवल एक शहर में बैंक बंद रहेंगे। यह शहर गंगटोक है। इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

26 मई को केवल एक शहर में बैंक बंद रहेंगे। यह अगरतला शहर है। काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

देश के कई शहरों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बकरीद (ईद-उल-जुहा) के कारण अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे इस दिन कुछ शहरों में ही बैंक खुले भी रह सकते है ।

देश के कई शहरों में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बकरीद (ईद-उल-जुहा) के कारण कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे अधिकांश शहरों में बैंक इस दिन खुले रहेंगे।

मई में इन छुट्टियों के अलावा, रविवार को 5 दिन और दूसरे और चौथे शनिवार को 2 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur