Hindi News / General News / बावड़ी के लाल शहीद दीपचंद वर्मा को दी श्रद्धांजलि

बावड़ी के लाल शहीद दीपचंद वर्मा को दी श्रद्धांजलि

युवा विकास मंच के तत्वावधान में

रींगस,[अरविन्द कुमार] रींगस कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के टीन शेड तले युवा विकास मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बावड़ी के लाल शहीद दीपचंद वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें वक्ताओं द्वारा भारतीय सैनिक के द्वारा विपरीत हालातों में भी देश सेवा कर शहीद होने वाले जवानों की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद दीपचंद वर्मा के छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन व्याख्याता मंगल चंद कुमावत ने किया। इस अवसर पर युवा विकास मंच अध्यक्ष गोविंद शर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र भातरा, स्वतंत्रता सेनानी कालिदास स्वामी, हरिप्रसाद बलौदा, पार्षद अमित शर्मा, विष्णु गंगावत, अखिलेश भातरा, एडवोकेट दीपक बाजिया, विप्र फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चुलेट, अमित जाटावत, मुकेश कुमावत, पंडित निरंजन शर्मा, राकेश शर्मा भादुपोता, ओमप्रकाश लालू कोरखन्या, अशोक डाकवाला, अमित कुमावत आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur