Hindi News / General News / बेजुबान परिंदों के लिये परिण्डे लगाये

बेजुबान परिंदों के लिये परिण्डे लगाये

ग्राम पृथ्वीपुरा में

श्रीमाधोपुर (महेंद्र खडोलिया) ग्राम पृथ्वीपुरा में आज सोमवार को युवा उपभोक्ता कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव मनीष पारीक ओर पारीक यूथ क्लब के सदस्यों ने खाली टिनो से बेजुबान परिंदो के लिये दाना पानी के पात्र सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए बनाये। गांव के वार्ड नं 10 में लगाये ओर इनमे दाना व पानी डालने की जिम्मेदारी का प्रण लिया। क्लब के सदस्यों ने लोक डाउन के दौरान बनाये इस पात्र में पानी के साथ दाना डालने की व्यवस्था भी हैं। इस दौरान मनीष पारीक, सुशील पारीक, धनराज पारीक, विजय पारीक,, विनोद पारीक, विशाल पारीक, प्रिंस पारीक, रविशंकर पारीक हरिशंकर पारीक, राधेश्याम पारीक बजरंग पारीक, बाबूलाल पारीक आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे।और इस मौके पर मनीष पारीक ने कोरोना वैष्विक महामारी से बचाव के लिये सभी से सोसल डिस्टेंश का पालन करने ओर बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur