Hindi News / General News / बेलेविल्ले बाइकर्स झुंझुनूं ने किया जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी का स्वागत

बेलेविल्ले बाइकर्स झुंझुनूं ने किया जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी का स्वागत

साइकिलिंग ग्रुप की तरफ से एक मांग पत्र भी सौंपा गया

झुंझुनू, बेलेविल्ले बाइकर्स झुंझुनूं ने नव नियुक्त कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी का स्वागत बुधवार को कलेक्टर ऑफिस में किया। साइक्लिंग ग्रुप के सदस्यों द्वारा फूल मालाओं से कलेक्टर का स्वागत किया गया। बेलेविल्ले बाइकर्स के संयोजक डॉ कमल मीणा ने बताया कि स्वागत समारोह में डॉ राजीव कटारा, डॉक्टर कमल चंद सैनी, डॉक्टर दीपक खेदड़, डॉ राधे साँखला, डॉक्टर मनोज जांगिड़ ,डॉक्टर टोनी सारण डॉक्टर राकेश गोदारा, डॉक्टर अशोक सैनी ,तौफीक निर्माण, योगेश लांबा ,मनोज गुप्ता आदि ने भाग लिया। स्वागत समारोह के बाद डॉ राधे साँखला ने कलेक्टर को साइकिलिंग ग्रुप की तरफ से एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में मुख्य रूप से झुंझुनू शहर में एक विशेष साइकलिंग ट्रेक बनाने की मांग के साथ साथ प्रशासन द्वारा साइकिलिंग तथा अन्य खेलों के आयोजन तथा शहर में साइकिलिंग के प्रमोशन के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur