Hindi News / General News / बेरोजगार आशार्थी दो कम्पनियों में कर सकतें हैं आवेदन

बेरोजगार आशार्थी दो कम्पनियों में कर सकतें हैं आवेदन

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत

झुंझुनू, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा ऑनलाईन जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है । ऑनलाईन जॉब फेयर अंतर्गत प्राईवेट क्षेत्र की नोएडा की टेक्सटाईल कम्पनी में आई.टी.आई. (किसी भी विषय में)/पोलिटेक्निक डिप्लोमा ऊतीर्ण आशार्थियों की टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसका मानदेय 10,000 रूपये प्रतिमाह होगा। वहीं अंजार (गुजरात) टेक्सटाईल कम्पनी के पदों पर 12वीं ऊतीर्ण बेरोजगार आशार्थियों की भर्ती की जा रही है, जिसका मानदेय 8500 रूपये प्रतिमाह होगा। केवल नोएडा/गुजरात में कार्य करने के इच्छुक आशार्थी ही आवेदन करें। जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव ने बताया कि एन.सी.एस. प्रभारी सिद्धार्थ के मोबाईल नम्बर 9981362200 पर व्हॉट्सएप या एसएमएस कर सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur