Hindi News / General News / भाजापा ने की पंचायत समिति प्रभारियों की नियुक्त

भाजापा ने की पंचायत समिति प्रभारियों की नियुक्त

पंचायत चुनावों को लेकर

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर पंचायत समितिवार प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा व संजय मोरवाल ने बताया कि भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं जिला चुनाव प्रभारी अभिषेक मटोरिया की सहमति से जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया ने प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है । नवलगढ़ में विशम्बर पूनिया को प्रभारी व महिपाल सिंह महणसर को सह प्रभारी, उदयपुरवाटी में मदन लाल सैनी को प्रभारी एवं विजेन्द्र सुंडा को सह प्रभारी, खेतड़ी में बनवारी लाल सैनी को प्रभारी व विकास शर्मा को सह प्रभारी, अलसीसर में ओमेंद्र चारण को प्रभारी व दिनेश धाबाई को सह प्रभारी, झुंझुनूं में कुबेर सिंह शेखावत को प्रभारी व पवन शर्मा गुढ़ा को सह प्रभारी, चिड़ावा में योगेन्द्र मिश्रा को प्रभारी व संजय मोरवाल को सह प्रभारी, सूरजगढ़ में राजेन्द्र शर्मा को प्रभारी व उमराव सिंह कुमावत को सह प्रभारी, बुहाना में अमर सिंह तंवर को प्रभारी व रामगोपाल मिश्रा को सह प्रभारी, सिंघाड़ा में सहीराम गुर्जर व रजनीश चनाना को सह प्रभारी लगाया गया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur