Hindi News / General News / भगत सिंह जयंती मनाई

भगत सिंह जयंती मनाई

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में भगत सिंह जयंती मनायी गयी। भगत सिंह जयंती के अवसर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्वयं सेविका निशा ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। स्वयं सेविका प्रियंका व मोनिका शर्मा ने शहीद भगतसिंह का जीवन परिचय व देश सेवा के लिए किये कार्यों के बारे में बताया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने क्रांतिकारी भगत के बलिदान की सार्थकता को बताया। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने प्रगतिवादी विचारधारा का समर्थन करते शहीद भगतसिंह के जीवन को प्रेरणादायी बताया। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं से वीरों की धरा भारत भूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया, सुमन चौधरी समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur