Hindi News / General News / भैसावता में चीन के राष्ट्रपति का जलाया पुतला

भैसावता में चीन के राष्ट्रपति का जलाया पुतला

चीन का सामान न खरीदने की ली शपथ

सिंघाना,[नरेंद्र स्वामी] भैसावता कला में चीन के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नवयुवक मंडल के युवकों ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला जलाया व चीन के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला जलाने के बाद रितिक शर्मा ने कहा देश के खिलाफ उठने वाली आवाज व गोली जवाब देना जानते हैं किसी भी कीमत पर हम यह सहन नहीं करेंगे। सभी युवाओं ने शपथ ली है कि न तो चीन का सामान खरीदेगे व चीन के जो भी ऐप या अन्य सुख सुविधाएं हैं वह सब त्याग देंगे। इस मौके पर नवीन शर्मा, पंकज जांगिड़, बलजीत नरूका, पुनीत पारीक, रविकांत, उत्तम सिंह, मोंटी शर्मा, राजेश फौजी, मिंटू सहारण, रितेश जांगिड़, विनीत शर्मा, सनी शर्मा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur