Hindi News / General News / भाजपा अनुसूचित मोर्चा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा झुंझुनू के नेतृत्व में

झुंझुनू , आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक एडवोकेट शिव कुमार जेवरिया भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा झुंझुनू के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय झुंझुनू में की गई। जिसकी अध्यक्षता पवन मांवडिया ने की तथा मुख्य अतिथि पहलाद चावला प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी थे। जिला अध्यक्ष व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ने मोर्चे को 11000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया तथा सभी पदाधिकारियों को कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया जाए। जिससे पार्टी संगठन की भावना हो और संगठन के प्रति कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया सक्रिय सदस्यता की शपथ दिलाई। एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चे ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के आदेश की पालना हेतु निवेदन किया संगठन में रहकर संगठन के प्रति कार्य करके विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में सहयोग करें। बैठक का संचालन शंभू दयाल नेहरा भाजपा जिला प्रभारी अनुसूचित मोर्चा के द्वारा किया गया। इस मौके पर पूरणमल पवार भाजपा सुचित मोर्चा के जिला संयोजक सदस्यता अभियान झुंझुनू ,कृष्ण कुमार दायमा मोर्चा के संयोजक नवलगढ़, विजेंद्र अटवाल संयोजक झुंझुनू ,शीशराम जेवरिया संयोजक मेहाड़ा, अनिल गुरावा मंडल संयोजक छापोली ,पिंटू कुमार कांटीवाल मंडल संयोजक छापोली, श्याम सांखला ,बंसी डीगवाल, पप्पू राम ,संदीप माछलपुरिया आदि काफी लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur