Hindi News / General News / भाजपा पदाधिकारियों ने किया मुख्य मार्गों को सैनेटाइज

भाजपा पदाधिकारियों ने किया मुख्य मार्गों को सैनेटाइज

कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर

चूरू,[पीयूष शर्मा] कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर जुटे भाजपा पदाधिकारियों की टीमों ने आज बुधवार सुबह शहर के मुख्य मार्गों को सैनेटाइज किया। जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने बताया कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की ओर से उपलब्ध करवाई गई सैनेटाइजर मशीनों से जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ वासुदेव चावला, बसंत शर्मा के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाइड्रोफ्लोरोक्साईड के घोल से सैनिटाइजेशन किया। पांच-पांच की तीन टोलियों में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गढ़ चौराहा से दादाबाड़ी तक, गढ़ चौराहे से पंचमुखी बालाजी मंदिर तक तथा गढ़ चौराहे से लाल घंटाघर व रेलवे स्टेशन तक के मार्ग को सैनेटाइज किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, भरत चारण, मीडिया प्रभारी रवि दाधीच, आईटी जिला संयेाजक रमेश शर्मा, सह संयेाजक सुरेश मिश्रा, कार्यकर्ता श्रीराम शर्मा, सुनील खटीक, अशोक तंवर, चंद्रप्रकाश ठेकेदार, सचिन जांगिड़ ने गढ़ परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल, कोतवाली थाना, रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस चौकी के सभी भवनों व परिसर को सैनेटाइज किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur