Hindi News / General News / इस सरकार को औकात बता दे – सतीश पुनिया

इस सरकार को औकात बता दे – सतीश पुनिया

सीकर आगमन पर

सीकर,पलसाना [अरविन्द कुमार] पहली बार सीकर आगमन पर जयपुर से सीकर जाते समय भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का रविवार को पलसाना में दोपहर 2 बजे मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणियां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला साफा पहनाकर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूनिया ने कहाँ की भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसने एक चाय वाले को प्रधानमंत्री और मेरे जेसे एक छोटे से किसान परिवार में जन्मे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। साथ ही आने वाले नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की गहलोत सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। शहीद सीताराम कुमावत के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने शहीद पिता बिरदीचंद कुमावत का सम्मान भी किया। /इस दौरान, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी, पवन पुजारी खाटू श्याम जी,उपसरपंच रूप सिंह शेखावत , मोहन नेमीवाल,मनोज जांगिड़, कैलाश चंद शर्मा,रामचंद्र सारडीवाल, राधा-कृष्ण गोयल, हजारी लाल कुमावत ,भवानी सिंह शेखावत ,प्रभु सिंह गोगावास प्रकाश राजोरिया, धुडचंद पंच सहीत भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं मौजूद थे!

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur