Hindi News / General News / भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने की कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने की कार्यकारिणी की घोषणा

लंबे समय के इंतजार के बाद

झुंझुनू, लंबे समय के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया ने अपने नई टीम का ऐलान किया है जिसमें राजेंद्र भाम्बू, सुशीला सीगड़ा, मदन लाल सैनी, रतन सिंह तवर, इंजी प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा, सुनील लांबा को उपाध्यक्ष बनाया गया है तथा योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेंद्र मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही नीता यादव, सुनीता स्वामी, संजय मोरवाल, महावीर ढाका, रिसाल कवर को मंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वही कार्यकारिणी में तीन मंत्री पद, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और एक प्रवक्ता के पद की घोषणा अभी होना बाकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी के विस्तार में चिंतन और मनन में काफी वक़्त लिया। उसके के बाद भी सभी पदों पर घोषणा नहीं होना एक चर्चा का विषय है बना हुआ है। वही कार्यकारिणी की घोषणा के समय भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की अनुपस्थिति रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur