Hindi News / General News / भाजपा का विशेष संपर्क अभियान प्रारंभ

भाजपा का विशेष संपर्क अभियान प्रारंभ

मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर

झुंझुनूं, भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व सांसद नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में झुंझुनू शहर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर कमल संदेश पुस्तिका वितरित की गई। जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि केंद्र की जन कल्याण को समर्पित निर्णायक सरकार के एक वर्ष में किए गए कार्यों आत्मनिर्भर व स्वावलंबन भारत की ओर किए जा रहे प्रयासों व सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन पुस्तिका वितरण का कार्य देश भर में मंडल स्तर पर किया जा रहा है उसी के अंतर्गत झुंझुनूं शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को घर जाकर मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का वितरण किया गया । भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया व सांसद नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मीसा बंदी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वनाथ बेशवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार छक्कड के घर जाकर उनको पुस्तक भेंट की व मोदी सरकार के द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने की अपील की। इस मौक़े पर नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादूर स्वामी, जिला मंत्री सुनील लांबा ,सुभाष सैनी मावंडिया, विकास पुरोहित, महेन्द्र सोनी, पुरुषोत्तम सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur