पुष्प वर्षा कर
सीकर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जाट बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले गये शिशु संगम पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल जोन-२ के अध्यक्ष जगदीश कुमावत के नेतृत्व में बाल स्वयंसेकों का पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम के उद्घोष किये। सीकर लोकसभा सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, गोविन्द सैनी, सोहन बाड़ोदिया, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, गिरीश प्रधान, अनिता शर्मा, कमल सिखवाल, महेन्द्र जोशी, प्रभुसिंह गोगावास, बाबूलाल शर्मा, राजकुमार जोशी, सुरेश फागलवा, अनिल डोकवाल, महावीर सैनी, प्रभुसिंह सेवद, निश्चय जीनगर, गोकुल माथुर, विजय गोयल, रमेश जलधारी, सज्जन सैनी, राजकुमार स्वामी, सुरेश सैनी, पवन गौड़, दिनेश ददिया, लोकेश राठौड़, शमशाद खान, अजय जोशी, राजेश जोशी, महेश शर्मा, परमेश्वर सैनी, मनोज बजाज, अमन कामदार, मुरारीलाल जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




