Hindi News / General News / भाजपा कार्यकर्ताओ ने देखा मन की बात कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओ ने देखा मन की बात कार्यक्रम

भाजपा जिला कार्यालय में

आज झुंझुनूं मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक विपुल छक्कड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देखा। प्रधानमंत्री ने बताया कि त्योहारों का समय आ गया है, इन अवसरों पर कई मेले लगते हैं व समाज के हर वर्ग के लोग यहां पहुँचते हैं मेलों में पानी बचाने का सन्देश हम बड़े ही प्रभावी ढंग से दे सकते हैं। प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक के ज़रिये उत्सवों के साथ जल संरक्षण का सन्देश आसानी से दिया जा सकता है। हमारी मन की बातों ने स्वच्छता अभियान को समय- समय पर गति दी है और इसी तरह से स्वच्छता के किए जा रहे प्रयासों ने भी मन की बात को हमेशा ही प्रेरणा दी है। 5 साल पहले शुरू हुआ सफर आज जन-जन की सहभागिता से स्वच्छता के नए- नए मानदंड स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिशराम राजोरिया, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रमोद जानू, सुरेन्द्र भाटिया, मुलचंद झाझड़िया, मनोनीत पार्षद विजय सैनी, कुलदीप कुमावत, सुभाष मावंडिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मोजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur