Hindi News / General News / भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के निधन पर संवेदना

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के निधन पर संवेदना

जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने

झुंझुनू, जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने पूर्व स्वायत शासन मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर से प्रार्थना है, उन्हे सम्बल दे एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। इंजी. ढूकिया ने कहा की भाजपा के पूर्व प्रदेशाघ्यक्ष शर्मा के निधन का समाचार सुन मन व्यथित है। जनसघ के स्तंभकार, उन्होने अपने लम्बे राजनीतिक सफर में हमेशा गरीबों व वंचितो की आवाज उठाई तथा समाजसेवा को अपने जीवन का परम ध्येय माना, राजस्थान में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले स्व. शर्मा का निधन समस्त भाजपा परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। इसी प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश धाभाई, भाजपा मीडिया प्रवक्ता एवं भामाशाह गोपाल केडिया ने भी शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन व जनसेवा के लिए उनका संघर्ष हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणीय है। वे दीन दुखियों के हित चिंतक थे। मण्डावा पालिकाध्यक्ष राघेश्याम धाभाई, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल इन्दोरिया, पार्षद क्रमश: रामस्वरूप चौपदार, कैलाश पीपलवा, पूनम जोशी, सपना शर्मा, बनवारीलाल सैनी, नबाव खत्री, शारदा मेधवाल, मोहम्मद इब्राहिम रगरेज, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल, संजय परिहार, पूर्व पार्षद अनीता सैनी ने भी पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख प्रकट किया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur