Hindi News / General News / भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व ललित किशोर चतुर्वेदी की जयंती पर किया पौधारोपण

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व ललित किशोर चतुर्वेदी की जयंती पर किया पौधारोपण

भाजपा चिड़ावा शहर मंडल द्वारा

चिड़ावा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व ललित किशोर चतुर्वेदी की 89 वीं जयंती पर भाजपा चिड़ावा शहर मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, महामंत्री मदन लाल डाला,डा बी एल वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मांवडिया ने कहा कि स्व ललित किशोर चतुर्वेदी एक राष्ट्रवादी चिन्तक थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन पार्टी की विचारधारा को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ने का काम किया।वे आपातकाल में जेल भी गए तथा पांच बार राजस्थान विधानसभा सदस्य के लिए निर्वाचित हुए।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur