आज भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी इसमें शेखावाटी क्षेत्र में शामिल 3 जिलों में चूरू को छोड़कर सीकर और झुंझुनू पर पहले प्रत्याशी की घोषणा करना भी चौकानेवाला माना जा रहा है। क्योकि चूरू सांसद राहुल कस्वा के प्रति पार्टी को सकारात्मक रुझान ही मिल रहे थे वही सीकर से इस बार प्रत्याशी बदलने के कयास लगाए जा रहे थे जिनको धत्ता दिखाते हुए पार्टी ने सांसद सुमेधानंद सरस्वती पर पुनः एक बार विश्वास जताया है। वही झुंझुनू की सीट से मौजूदा सांसद संतोष अहलावत का टिकट काटकर विधायक नरेंद्र खीचड़ को थमा दिया गया है। इकलौती महिला सांसद संतोष अहलावत की टिकट कटने के कयास तो लगाए जा रहे थे लेकिन सीकर के प्रत्याशी पर पुनः विश्वास जताकर अहलावत को दरकिनार करना थोड़ा सा अटपटा जरुर है लेकिन विधायक नरेंद्र खीचड़ की मिलनसार व ईमानदार जनप्रतिनिधि की छवि को देखते हुए उन्हें भी टिकटों की दौड़ में मजबूत माना जा रहा था। वहीं झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र के एक धड़े का यह मानना कि सांसद संतोष अहलावत सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में ज्यादा सक्रिय नहीं रही। यह भी इनके लिए नुकसान दायक रहा। ऐसा लगता है कि अहलावत अपनी टिकट को लेकर पूर्ण विश्वास में थी या अपने टिकट कटने को लेकर वह आशंकित थी तभी वे कुछ समय से साइलेंट मोड़ में नजर आ रही थी। बहरहाल सूत्रों के अनुसार अहलावत अपने कार्यकर्ताओ के साथ कल मीटिंग करके ही आगे की रणनीति तय करेगी।
Hindi News / General News / भाजपा को अब ‘संतोष’ नही, पर नरेंद्र पर भरोसा
भाजपा को अब ‘संतोष’ नही, पर नरेंद्र पर भरोसा


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


