Hindi News / General News / भाजपा ने दी भंवर लाल शर्मा को श्रद्धांजलि

भाजपा ने दी भंवर लाल शर्मा को श्रद्धांजलि

मान नगर स्थित जिला कार्यालय में

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं द्वारा पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांवडिया ने कहा कि भंवरलाल शर्मा का अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन काल में असंख्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ने का काम किया। सरकार में उच्च पदों पर रहते हुए भी उन्होंने सादगी की जो मिसाल कायम की उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे कार्यकर्ताओं के बीच सैदव प्रेरणा स्वरूप जिन्दा रहेंगे। भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, उमाशंकर महमिया, महेन्द्र सोनी, विकास पुरोहित ,सुभाष सैनी मावंडिया, पुरूषोत्तम सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय भंवर लाल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur