Hindi News / General News / भाजपा ने किया सेवा ही संगठन ई -बुक का लोकार्पण

भाजपा ने किया सेवा ही संगठन ई -बुक का लोकार्पण

जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन ई-बुक का लोकार्पण किया। पार्टी के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने मोबाइल के माध्यम से ई -बुक का लोकार्पण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन मानकर जरुरतमंद, असहाय, बेसहारा लोगों को भोजन सामग्री किट, भोजन पैकेट, मास्क, सेनेटाइजर, साबुन, दवाईयां इत्यादि का वितरण किया ऐसे सभी कार्यों की ई -बुक बनाई गई है जो कि पार्टी की साईट पर हमेशा उपलब्ध रहेगी जिससे कि कार्यकताओं की आने वाली पीढ़ियां इससे प्रेरणा ले सके। इस दौरान पार्टी के जिला मंत्री संजय मोरवाल, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र सोनी, महामंत्री दलीप सैनी, विकास पुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur