Hindi News / General News / भाजपा ने मनाई महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती

भाजपा ने मनाई महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती

जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेंद्र खीचड़, विधायक सुभाष पूनिया ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर धूप दीप जलाकर सोशियल डिस्टेंस की पालना करते हुए सादगी के साथ महाराणा प्रताप को याद किया। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत देश की वीरता व आन शान के प्रतीक थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे मातृभूमि को समर्पित देशभक्त वीर सपूत थे। उनसे अपनी मातृभूमि से अगाध भक्ति की प्रेरणा मिलती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur