Hindi News / General News / भाजपा पदाधिकारी भेज रहे गौवंश के लिए तरबूज-सब्जियां

भाजपा पदाधिकारी भेज रहे गौवंश के लिए तरबूज-सब्जियां

आमजन व पशुओं की सेवा में जुटी भाजपा की ओर से

चूरू,[पीयूष शर्मा] कोरोना महामारी के इस दौर में आमजन व पशुओं की सेवा में जुटी भाजपा की ओर से बेसहारा गौवंश के लिए तरबूज-सब्जियां भेजने का सिलसिला लगातार आज मंगलवार को भी जारी रहा। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने बताया कि जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की मौजूदगी में विधायक राजेंद्र राठौड़ के निवास से गौवंश के लिए तरबूज व सब्जियां वितरित की गई। समाजसेवी भगवानदास सातड़ेवाला के आर्थिक सहयोग से उपलब्ध करवाया गया 20 क्विंटल तरबूज, 10 क्विंटल घीया, पत्तागोबी, खीरा आदि की गाड़ी गोशाला में भेजी गई। गाड़ी को पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, डा. वासुदेव चावला, विधानसभा प्रभारी पदमसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल ने रवाना किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश शर्मा, विजय शर्मा, रवि दाधीच व विकास शर्मा आदि उपस्थित थे। शहर में तारानगर रोड स्थित भानीनाथ आश्रम के पास महंत देवनाथ के सान्निध्य में संचालित नंदी शाला में गौवंश के लिए विधायक राजेंद्र राठौड़ के माध्यम से 10 क्विंटल हरी सब्जियां भिजवाई गई। संत ध्याननाथ ने विधायक राठौड़ व सब्जियां लेकर पहुंचे गौरीशंकर पाटिल व अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर संजय सिंघानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur