Hindi News / General News / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया अभिन्दन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया अभिन्दन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में

झुंझुनू, आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर झुंझुनू भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद नरेन्द्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत व अभिन्दन किया । जिले से स्वागत करने वालो में राष्ट्रीय प्रतिनिधि विशम्भर पूनिया, जिला महामन्त्री राजेन्द्र भाम्बू, जिला महामन्त्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री नीता यादव, जिला मंत्री सुनील लाम्बा, भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण, भाजपा नेता भवानीशंकर शर्मा, पूर्व महामन्त्री राजेश बाबल, उपजिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, दिनेश धाबाई, संकल्प सिद्धि संयोजक ईशान मिश्रा, रजनीश चनाना, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, रोहिताश मेघवाल, महेश बसावतिया, विनोद झाझड़िया, सुभाष मावंडिया, अल्पसंख्यक मो नदीम भाटी,पुरषोत्तम सैनी सहित सैकड़ो की संख्या में जिले से कार्यकर्ता उपस्थित रहे । साथ ही जिला प्रवक्ता कमलकान्त शर्मा ने बताया कल दिनाँक 28.12.19 , शनिवार को सुबह 10 बजे मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नव निर्वाचित राष्ट्रीय प्रतिनिधि विशम्भर पूनिया का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया जायेगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur