Hindi News / General News / भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर ब्राह्मण समाज में उत्साह

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर ब्राह्मण समाज में उत्साह

नेता मुकेश दाधीच को

झुंझुनूं, भाजपा की नई टीम में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया द्वारा ब्राह्मण समाज के दबंग नेता मुकेश दाधीच को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने से समाज में खुशी के साथ उत्साह मनाया जा रहा है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया एवं उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को दूरभाष द्वारा झुंझुनू जिले के साथ ब्राह्मण समाज को उचित स्थान व सम्मान देने पर बधाई व शुभकामनाएं के साथ धन्यवाद दिया। ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया ने बताया भाजपा ने उचित समय पर सही निर्णय लेकर ब्राह्मण समाज के ऊर्जावान एवं पार्टी के लिए निष्ठावान व्यक्ति को उचित स्थान दिया है। मुकेश दाधीच भाजपा संगठन में सक्रियता के साथ साथ ब्राह्मण समाज के विकास में भी अपना उचित स्थान रखते हैं। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। दाधीच के जल्द ही जयपुर से झुंझुन आने पर ब्राह्मण समाज उनका सम्मान व अभिनंदन करेगा। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा, दाधीच समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष महेश बसावतिया, खांडल विप्र समाज के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा लोटिया, पारीक समाज के जिला अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश व्यास लिखवा, गौड़ ब्राह्मण समाज के जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, उपाध्यक्ष रामगोपाल महमियां ने भी फोन पर बधाई देकर समाज को उचित स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur