Hindi News / General News / भाजपा रसोई आठ हजार लोगों को पहुंचा चुकी है भोजन

भाजपा रसोई आठ हजार लोगों को पहुंचा चुकी है भोजन

लॉक डाउन के चलते

झुंझुनू, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के तहत जरूरतमंद के घर तक पहुंचे ताजा भोजन।यही लक्ष्य तय करके भाजपा द्वारा शुरू की गयी भाजपा कार्यालय मान नगर में भाजपा रसोई हररोज शुद्ध सात्विक भोजन के पैकेट्स तैयार कर मोड़ा पहाड़ क्षेत्र के नायकान बस्ती, कसाइयों की ढाणी, मेघवालों की कॉलोनी, नट बस्ती, पिपली चौक, बालाजी मंदिर के पास जरूरतमंद लोगों में वितरित किए गए। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि भाजपा द्वारा लॉक डाउन के चलते जरूरतमंदों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था उससे निपटने के लिए भाजपा द्वारा हर जरूरतमंद को उनके घर तक शुरू ताजा भजन पहुंचाने की मुहिम जारी है। भाजपा द्वारा भाजपा रसोई द्वारा अब तक तकरीबन आठ हजार लोगों को भाजपा रसोई में निर्मित भोजन पहुंचाया जा चुका है। साथ ही कहा कि यह क्रम हालात सामान्य होने तक अनवरत रूप से जारी रखा जाएगा। भोजन पैकेट तैयार करने व वितरित करने में भाजपा के कार्यकर्ता महेंद्र सोनी, पार्षद संजयं पारिक, संजय शर्मा,जगदीश गोस्वामी, चंद्रकांत बंका, संदीप सोनी उर्फ जाखड़, गोपाल, अरुण सहित अनेक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur