Hindi News / General News / भाजपा रसोई में होंगे अब हररोज एक हजार भोजन पैकेट तैयार

भाजपा रसोई में होंगे अब हररोज एक हजार भोजन पैकेट तैयार

भोजन पैकेट्स के साथ तरबूज भी किये वितरित

झुंझुनू, जिला भाजपा कार्यालय माननगर झुंझुनू में पिछले एक पखवाड़े से जारी भाजपा रसोई में निर्मित हो रही शुद्ध भोजन की खपत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर रखते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु लगाए गए देशव्यापी लॉक डाउन में जरूरतमंदों को प्रतिदिन शुद्ध ताजा भोजन के पैकेट तैयार कर उनके घरों तक पहुंचाने की मुहिम चलाई जा रही है। एक पखवाड़े से उसी के तहत घर जैसा भोजन मिलने से जरूरतमंदों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसी मुहिम को हालात सामान्य होने तक जारी रखा जाएगा। वहीं सोमवार से भाजपा रसोई में निर्मित किए जाएंगे एक हजार भोजन पैकेट प्रतिदिन। भाजपा द्वारा चलाए गए इस अभियान में शुरुआती तौर पर 300 भोजन पैकेट बनाए जाते थे लेकिन दिनोंदिन भाजपा रसोई में निर्मित भोजन की मांग बढ़ती जा रही है। भोजन की बढ़ती मांग को लेकर नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत ने दिल खोलकर जरूरतमंदों की सेवा के लिए भोजन पैकेट्स की तादाद 1000 प्रतिदिन तैयार करने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। आज रविवार को भाजपा रसोई में निर्मित मौसमी सब्जी मतिरि व पूड़ी के 800 पैकेट व तरबूज मोड़ा पहाड़ क्षेत्र के नायकान बस्ती, मेघवालों की ढाणी, कसाइयों की ढाणी, नट बस्ती, पीपली चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को भाजपा कार्यकर्ता संदीप सोनी उर्फ जाखड़,चंद्रकांत बंका,महेंद्र सोनी, संजय शर्मा, मिसाल सोनी, जगदीश गोस्वामी संजय पारीक द्वारा वितरित किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur