Hindi News / General News / भाजपा रसोई ने बांटे 1000 भोजन पैकेट

भाजपा रसोई ने बांटे 1000 भोजन पैकेट

केडिया परिवार की मदद से

झुंझुनू, लॉक डाउन द्वितीय चरण के चलते ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया की प्रेरणा से भाजपा कार्यालय मान नगर में प्रतिदिन 1000 भोजन पैकेट बनाकर नगर मण्डल अध्यक्ष एवं ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए भाजपा रसोई संयोजक महेंद्र सोनी ने बताया कि संकट की घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। आज शनिवार को भाजपा रसोई में निर्मित एक हजार भोजन पैकेट स्वर्गीय मदनलाल श्यामसुंदर केडिया परिवार के आर्थिक सहयोग से तैयार किए गए। केडिया परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग में प्रेरक नरेश चंद्र गाडिया की विशेष भूमिका रही। भाजपा रसोई में निर्मित भोजन पैकेट आज शनिवार को झुंझुनू शहर के मोड़ा पहाड़ क्षेत्र के नायकान बस्ती, मेघवालों की ढाणी, कसाइयों की ढाणी, नट बस्ती, चौबारी मंडी, पीपली चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंचाए गए। भोजन पैकेट वितरण करने वालों में महेंद्र सोनी, चंद्रकांत बंका, संदीप सोनी उर्फ जाखड़, जगदीश गोस्वामी, संजय शर्मा, प्रमोद टीबड़ा आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur