Hindi News / General News / भक्तिमय माहौल मे युवाओं ने किया रक्तदान-महादान

भक्तिमय माहौल मे युवाओं ने किया रक्तदान-महादान

ग्राम रामपुरा मे नवरात्रि के दुर्गाष्ठमी के पावन मौके पर

चिराना (विकास कुमावत) ग्राम पंचायत चिराना के राजस्व ग्राम रामपुरा मे नवरात्रि के दुर्गाष्ठमी के पावन मौके पर युवा ब्लड डोनर्स टीम एंव विवेकानन्द स्कुल के संयुक्त तत्वावधान मे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डुंडलोद के समाजसेवी गिरधारी लाल इंदोरिया रहे। जिन्होने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन कर बताया कि रक्त किसी के जीवन बचाने मे भी सहायक होता हैं ओर युवाओ को जोश के साथ बढ-चढ रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं व विधालय परिवार के द्वारा रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र एंव ट्राफी प्रदान कि गयी जहां सैकड़ों कार्यकर्ता एंव ग्रामीण उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur