Hindi News / General News / भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि मनाई

भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि मनाई

मुह पर मास्क लगाकर मनाई पुण्यतिथि

पलसाना,[राकेश कुमावत] कस्बे मै चंद्रशेखर आजाद क्लब के तत्वावधान में भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि मनाई गई। मिडिया प्रभारी गणेश कुमावत ने बताया की चीन से जो कोरोना वायरस भारत की ओर फैल रहा उसको ध्यान मे रखते हुए सभी साथियों ने मुह पर मास्क ओर कपडा पहनकर आये थे। उसके बाद मे शहीद सीताराम कुमावत व भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ओर बाद मे युवाओं को भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के जीवनी के बारे मे चर्चा की । इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाये। पंच इब्राहिम खान ने बताया की भारत में जो महामारी फैल रही हैं उस से छुटकारा पाने के लिए भगवान से सभी युवाओं ने प्रार्थना की ओर साथ ही इस महामारी से बचने के लिए कहा बचाव ही उपाय है । इस दौरान चांद खा ,संजय कुमावत, प्रकाश कुमावत, श्री कुमावत, श्रवण सैनी, ललित कुमावत, रोहित, अनुराग ओर युवा साथी मौजूद रहे।। भगतसिंह राजगुरु सुखदेव के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur