Hindi News / General News / भामाशाह जुगल किशोर सर्राफ़ के द्वारा CCTV कैमरे का उद्घाटन किया

भामाशाह जुगल किशोर सर्राफ़ के द्वारा CCTV कैमरे का उद्घाटन किया

सेठ हनुमान प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर फतेहपुर मे

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] आज बुधवार को सेठ हनुमान प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर फतेहपुर मे भामाशाह जुगल किशोर सर्राफ़ के द्वारा कैमरे सप्रेम भेंट किए गए थे। जिनके उद्घाटन कार्यक्रम के प्रेरणादायी गोपी सर्राफ़, पार्षद रामावतार रूंथला, समाजसेवी पवन कुमार खेडवाल, प्रेम प्रकाश छकड़ा, जालान स्कूल के प्रधानाचार्य नरपत सिंह आदि के कर कमलों से किया गया एवं महिला सशक्तिकरण की संचालिका मीनाक्षी पाराशर, दीपिका भारद्वाज (स्थानीय उपाध्यक्ष), दिव्या ने बालिका आत्म सुरक्षा संबंधी गुर पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बालकिशन शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे प्रियंका वर्मा और शिशुवाटिका प्रभारी बालाराम, अनुसूया, अनिता, दीपिका, सुनीता, पूजा और वनिता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur