Hindi News / General News / भामाशाह का रतनगढ़ आगमन पर किया स्वागत

भामाशाह का रतनगढ़ आगमन पर किया स्वागत

भंवरलाल विनीता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली के

रतनगढ़, भंवरलाल विनीता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली के प्रमुख ट्रस्टी भामाशाह प्रवीण जैन व मनोज जैन का रविवार को रतनगढ़ आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया । डॉ.भीमराव अम्बेडकर सेवा संस्थान, अनुसुचित जाति, जनजाति, विमुक्त, घुमंतु जाति महाकल्याण संस्थान व वाल्मीकि समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी सुगनचंद मंडार, महिला विकास संस्थान सचिव पुष्पलता मंडार, वेदप्रकाश पंवार, झाबरमल, महावीर प्रसाद, रामलाल, गयारसीलाल,भागीरथ, रामावतार, रामचन्द्र, मांगीलाल, इन्द्रचंद, हनुमानप्रसाद गाडगिल, पन्नालाल नवल ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर जैन का स्वागत किया। चंग, कालबेलिया नृत्य, ढोल- ताशे व बांसुरी वादन से भामाशाह जैन की अगवानी की गई । इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, प्रधानाचार्य कुलदीप व्यास, ओम सारस्वत सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे ।