Hindi News / General News / भामाशाह ने वितरित किए बिजली विभाग में मास्क और सेनिटाइजर

भामाशाह ने वितरित किए बिजली विभाग में मास्क और सेनिटाइजर

के टी सी फाउंडेशन की तरफ से

फ़तेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] आज शुक्रवार को भामाशाह की तरफ से अबिद दाडुन्दा व शाहरुख माण्डेला के नेतृत्व में फ़तेहपुर बिजली विभाग के शहर व ग्रामीण दोनों क्षेत्रो में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किये गए। सहायक अभियंता अजीतपाल व मुकेश टेलर ने बताया कि आज के टी सी फाउंडेशन की तरफ से हमारे विभाग के सभी कर्मचारियों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किये गए जिसके लिए के टी सी फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। वितरण कार्यक्रम में सहायक अभियंता अजीतपाल, मुकेश कुमार टेलर, कनिष्ठ अभियंता गोविंद नायक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भंवर लाल, गोवर्धन कुमावत, पूर्व सैनिक बाबू सिकन्दर खान, बाबू लाल, जयचंद जाखड़ व अबिद गोरी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। के टी सी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज खान ने कहा कि 24 घंटे डोर टू डोर सेवा देने वाले विभाग के कर्मचारी किसी कोरोना यौद्धा से कम नही और इस कोरोना लड़ाई में इनकी एक बहुत बड़ी भूमिका रही हैं । इनका भी सम्मान करना हम सभी का दायित्व बनता हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur