Hindi News / General News / भामाशाह एमएस अस्पताल के डॉक्टर माधव सिंह का किया सम्मान

भामाशाह एमएस अस्पताल के डॉक्टर माधव सिंह का किया सम्मान

मुख्य प्रबंधक भागीरथ सिंह द्वारा

श्रीमाधोपुर(महेंद्र खडोलिया) कस्बे के बस स्टैंड पर मुख्य प्रबंधक भागीरथ सिंह द्वारा भामाशाह एमएस अस्पताल के डॉक्टर माधव सिंह का सम्मान किया गया। रोडवेज कर्मचारियों को भामाशाह डॉक्टर माधव सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किट भेंट किए गए। डॉक्टर माधव सिंह द्वारा फैसेशील्ड, मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लव्स किट दिए गए जिससे रोडवेज कर्मचारी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। दीपक कुमावत यातायात निरीक्षक मुख्यालय द्वारा भामाशाह सुभाष बंसल को धन्यवाद दिया गया उनके द्वारा भेंट थर्मल गन मशीन से परिचालको द्वारा प्रत्येक यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इससे कॉरोना संक्रमण से यात्रियों को बचाया जा सकेगा। सुभाष बंसल द्वारा भेंट किए गए मास्क, सेनीटाइजर,फेस शिल्ड को कर्मचारियों एवं यात्रियों में वितरित किया गया । इस मौके पर प्रबंधक संचालन पवन मीणा, प्रबंधक यातायात उमेद सिंह, रामगोपाल शर्मा मुख्यालय से प्रकाश चंद्र हरितवाल एवं आगार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur