Hindi News / General News / भारत सरकार ने तीन खेलों इंडिया सेण्टर दिए चूरू जिले को

भारत सरकार ने तीन खेलों इंडिया सेण्टर दिए चूरू जिले को

भारत में कुल 59 नए खेलों इंडिया सेन्टर खोले जा रहे हैं

चूरू, भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु भारत में नई योजना कि शुरुवात की है जिसके तहत भारत में विभिन्न खेलों के लिए खेलों इंडिया सेण्टर खोले जायेंगे | जिसकी पहली सूची के अनुसार भारत में कुल 59 नए खेलों इंडिया सेन्टर खोले जा रहे हैं और इन 59 सेण्टर में से 3 हमारे जिले चुरू को मिले हैं जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है | पिछली बार भारत सरकार की डे-बोर्डिंग स्कीम के तहत चूरू जिले में चार डे बोर्डिंग सेण्टर खुलवाए गए थे | अब भारत सरकार की नई स्कीम के तहत इन डे बोर्डिंग सेंटर्स को बंद किये जाने का प्रावधान किया गया था। यह जानकारी देते हुए चूरू सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि मैंने केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात की तथा उन्हें अवगत करवाया कि चुरू लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी सुविधा उपलब्ध करवाए जाने पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। मैंने माननीय खेल मंत्री को बताया कि चूरू जिला मुख्यालय पर भारत सरकार द्वारा 7 करोड़ कि लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक भी बनवाया गया हैं जिसका उद्घाटन आपके द्वारा ही इसी साल किया गया था और आपने क्षेत्र के खिलाडियों से वादा भी किया था कि उन्हें सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएंगी | इसलिए चुरू में सभी डे बोर्डिंग सेंटर्स को खेलों इंडिया स्कीम के तहत लेकर इन्हें सुचारू रूप से चालू रखा जावे | जिस पर खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने अपनी सहमति दी है | इन सभी चार डे बोर्डिंग सेण्टर में से तीन गाँव लोहा (रतनगढ़) में हैंडबॉल, गाँव गाजुवास (तारानगर) में महिला हॉकी व चुरू जिला स्टेडियम में टेबल टेनिस को खेलों इंडिया की पहली सूची में स्वीकृति दे दी गई है। अब इन सेण्टर पर और अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, प्रत्येक खेलों इंडिया सेण्टर को भारत सरकार द्वारा सालाना 5 लाख रूपये कि सहायता राशि उपलब्ध करवाई जायेगी, साथ ही अब इनमें 20 की जगह 30 खिलाडियों को ट्रेनिंग दी जायेगी | इसके साथ साथ एक स्थानीय कोच को भी सेण्टर द्वारा अस्थाई तौर पर नौकरी दी जायेगी | जिससे क्षेत्र को और अधिक सुविधाएँ मिल सकेंगी। साथ ही खिलाडियों को भी अत्याधुनिक किट व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए जायेंगे | गौरतलब है कि चूरू सांसद राहुल कस्वा अपने क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर वर्ष भर सजग रहते है इसी प्रयासों का परिणाम है कि भारत सरकार द्वारा जारी पहली सूची में 59 में से 3 खेलों इंडिया सेण्टर चूरू जिले को मिले हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur