Hindi News / General News / भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार का फूंका पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार का फूंका पुतला

एडवोकेट विशाल शर्मा के नेतृत्व में

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विशाल शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को बावड़ी गेट बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रूंथला ने बताया कि 2 दिन पूर्व में पंजाब में चुनावी सभा को संबोधित करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस द्वारा सुनियोजित तरीके से उन्हें रैली तक नहीं पहुंचने दिया गया। ऐसी घटना देश में शायद पहली बार हुई है जब किसी प्रधानमंत्री के साथ इस तरीके से बर्ताव किया गया है जिसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी अध्यक्ष विशाल सैनी भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद महला युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल सैनी पंकज शर्मा पंकज दानोदिया प्रवीण झाझरिया सोमनाथ नायक प्रफुल्ल सैनी बिट्टू भिंडा पार्षद सचिन सैनी पार्षद दिनेश बियाला सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur