Hindi News / General News / भारी मात्रा में बीड़ी सिगरेट जर्दा पान मसाला जप्त कर एक को किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में बीड़ी सिगरेट जर्दा पान मसाला जप्त कर एक को किया गिरफ्तार

पिलानी पुलिस द्वारा

झुंझुनू, जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा के निर्देशन एवं डीवाईएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा व थानाधिकारी पिलानी मदनलाल कड़वासरा के सुपरविजन में पिलानी पुलिस ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन की पालना हेतु पूर्ण मुस्तैदी से कार्य करते हुए जिला कलेक्टर झुंझुनू द्वारा सार्वजनिक स्थान पर बिना मतलब घूमने, दुकानदारों द्वारा मास्क लगाना व बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामान नहीं बेचना अनिवार्य किया हुआ है। इसी प्रकार शराब, गुटका, तंबाकू बेचना भी प्रतिबंधित किया गया है लेकिन फिर भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर खुद की तथा लोगों का जीवन संकट में डाल रहे हैं। इस पर आज राजपुरा रोड पिलानी में नवीन जनरल स्टोर पर दुकानदार नवीन अग्रवाल पुत्र किशन अग्रवाल जाति महाजन को दुकान पर तंबाकू उत्पाद सिगरेट गुटखा जर्दा बेचते हुए पाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1020 पाउच दिलबाग एवं विमल जर्दा पान मसाला, 1040 बीड़ी के बंडल एवं 4 पैकेट सिगरेट जप्त किए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur