इस्लामपुर, अम्बेडकर आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ मल्टीपल सोसायटी (आवाम) बुडाना द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर उम्मेद देवी पत्नी स्व. रघुवीर मेघवाल निवासी भड़ौदा खुर्द के घर पहुंच कर आवाम ग्रुप के सदस्यों ने 2250 रूपये की राशन सामग्री भेंट कर मदद की। गौरतलब है कि गत दिनों आगजनी से उनके घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया तथा इसी दौरान परिवार के सबसे बड़े बेटे ने भी फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। जिससे विधवा उम्मेद देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि रोजमर्रा की जरूरते भी पूरा करना उनके लिए मुश्किल हो गया। ऐसे में दीपावली के पर्व पर आवाम ग्रुप द्वारा की मदद से अब इस घर में भी दीपावली के दीप जलाये जा सकेंगे। इस अवसर पर आवाम ग्रुप के अध्यक्ष सीताराम बास बुडाना, सुमेर सिंह व्याख्याता, देवकरण सिंह, सुनील गोठवाल (व. अ.), विक्रम सिंह, सुनील भदौरिया(व.लि.), मनेश्वर सिरोवा(व्याख्याता) व परिवारजन सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Hindi News / General News / भड़ौदा खुर्द में आवाम ग्रुप ने की जरूरतमंद की मदद
भड़ौदा खुर्द में आवाम ग्रुप ने की जरूरतमंद की मदद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।