Hindi News / General News / भारत के टॉप यूट्यूबर भुवन बाम और आशीष चंचलानी वीमेट की होली मूवी के लिए पहली बार आए एक साथ

भारत के टॉप यूट्यूबर भुवन बाम और आशीष चंचलानी वीमेट की होली मूवी के लिए पहली बार आए एक साथ

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ

नई दिल्ली ,इस साल होली की मस्ती का रंग दोगुना होने वाला है। भारत के शीर्ष यूट्यूबर भुवन बाम और आशीष चंचलानी एक साथ मिलकर अपने चाहने वालों के लिए होली के मौके पर कुछ नया पेश करने वाले हैं। ये दोनों यूट्यूबर, प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ एक विशेष होली फिल्म में नजर आएंगे, जिसके निर्माता हैं शार्ट वीडियो एप ‘वीमेट’। अपनी हाज़िर जवाबी के लिए लोकप्रिय इन दोनों यूट्यूबरो को प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखा जाता है और दोनों शीर्ष स्थान पाने की होड़ में हैं। भुवन बाम भारत के ऐसे पहले एकल यूट्यूबर हैं जिनके सबस्क्राइबरों ने सबसे पहले एक करोड़ का आकड़ा पार किया और फ़िलहाल वह इस छेत्र में शीर्ष पर हैं. वह टेलीविजन पर कुछ स्थापित उत्पादों का प्रचार भी करते हैं। दूसरी तरफ आशीष चंचलानी हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले पसंदीदा कामेडी के लिए दर्शकों के चहेते हैं। इन दो महारथियों के साथ आने के सन्दर्भ में बात करते हुए वीमेट की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा, “भारत में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है और इस त्यौहार को हमारे उपभोक्ताओं के लिए और खास बनाने के लिए हम देश के दो शीर्ष यूट्यूबरों – भुवन बाम और आशीष चंचलानी – को पहली बार एक साथ लेकर आए हैं| उन दोनों को लेकर हम एक लघु फिल्म बना रहे हैं। इस कैंपेन में सपना चौधरी को भी लाया जा रहा है जो इस फिल्म में मस्ती का तड़का लगाएंगी। हम आने वाली इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म वीमेट के होली कैंपेन की शुरूआत है। मुझे विश्वास है कि वीमेट के यूजर्स लिए यह होली एक अभूतपूर्व अनुभव साबित होगी। अतीत में इसी तरह के रोमांचक कैंपेन के जरिए वीमेट भारत में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। यूजर्स ने इनमें हिस्सा लेकर कार, स्कूटी, नवीनतम स्मार्टफोन आदि जैसे बम्पर पुरस्कार जीते हैं। हाल ही में वीमेट ने सनी लियोन के साथ मिलकर #हैपीवैलेंटाइनडे कैंपेन किया, जिसके तहत 85 लाख से अधिक वीडियो बने। #वीमेटफिल्मिस्तान कैंपेन के दौरान भी 7-8 लाख से अधिक लोगों ने 2.65 करोड़ रुपए के इनाम जीते। वीमेट ने नच बलिए के सीजन 9 के साथ भी अपनी भागीदारी की और उसमें उसे काफी लोकप्रियता मिली। अनेक वीमेट क्रिएटर आम लोग हैं और अपने वीडियो के जरिए पैसे कमा कर अपना जीवन भी सुधार रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur