Hindi News / General News / भारत के वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजली

भारत के वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजली

भाजपा जिला कार्यालय में

झुंझुनूं, (कमलकांत शर्मा) आज मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पुलवामा अटैक की प्रथम पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया केे नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मां भारती के वीर शपुतों को नमन किया गया । श्रंद्धाजलि सभा में राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्भर पूनिया,जिला उपाध्यक्ष अरुणा सिहाग,जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, प्यारे लाल ढुकिया,पार्षद बुद्धराम सैनी, विजय सैनी,चंद्रप्रकाश शुक्ला,उमाशंकर महमिया,हनुमान महला, राकेश सहल,दीपक स्वामी, सुधा पवार,मुलचंद झाझड़या,राजाराम झाझड़या, हरपाल दड़या,अश्वनी फोगाट, पुरषोत्तम सैनी एवं सुभाष सैनी मावंडिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शहीदों को नमन किया। राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।
“तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं।
गर्व इतना था कि हम देर तक रोए नहीं।”

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur