Hindi News / General News / भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

पवन मावंडिया बने पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के रूप में पवन मावंडिया को प्रदेश नेतृत्व ने दोबारा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है । भारतीय जनता पार्टी की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मावंडिया को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा नौ जनवरी आज गुरुवार को झुंझुनू भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति प्रदान की है । इससे पूर्व मावड़िया 28 जनवरी 2019 को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए थे । उनका एक वर्ष का कार्यकाल बहूत ही कर्तव्यनिष्ठ व संघर्षशील रहा है । उन्होंने ज़िले के भाजपा संगठन को एक नई ताक़त व प्रगति प्रदान की जिसको देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर तथा प्रदेश नेतृत्व ने मावंडिया को पुनः इस पद पर आसीन किया है । पवन मावंडिया के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है । उनकी मनोनयन पर सांसद नरेंद्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, डॉक्टर दयाशंकर बावलिया, प्रधान कैलाश मेघवाल , दाताराम गुर्जर, जिला महामंत्री राजेन्द्र भांभू , जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा , राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनिया , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा , अमरसिंह तंवर , विकास पूनिया ,राकेश शर्मा बगड़ , गोविंद सिंह , विपुल छक्कड, भाजपा नेता उमाशंकर महमियाँ, संजय मोरवाल, सुभाष मावंडिया, पार्षद राकेश सहल, चंद्र प्रकाश शुक्ला , बुद्ध राम सैनी , अजय सैनी पुरुषोत्तम सैनी, कुलदीप काली पहाड़ी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर का आभार जताते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की है वह जिलाध्यक्ष मावंडिया को पुनः निर्वाचित होने पर बधाईया प्रेषित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur