Hindi News / General News / भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सैनानी वीर सावरकर की जयंती मनाई

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सैनानी वीर सावरकर की जयंती मनाई

भाजपा ज़िला कार्यालय में

झुंझुनू, मान नगर स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय में आज गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सैनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा ज़िला मंत्री सुनील लाम्बा ने कहा कि वीर सावरकर भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अद्भुत जीवट और राष्ट्रप्रेम का परिचय देते हुए इस देश को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई।उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा। वीर सावरकर एक महान विचारक, साहित्यकार, इतिहासकार और समाजसुधारक थे जो छुआ-छुत और जाति भेद के घोर विरोधी थे। भाजपा कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर दामोदर सावरकर को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए समाज सुधार के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज सुधार के जो कार्य किये वह नींव का पत्थर का काम कर रहे है। युवा पीढ़ी को वीर सावरकर के संदेश प्रेरणा देते रहेंगे। जिला मंत्री लाम्बा ने वीर सावरकर के जीवनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में वो नाम जिसे अंग्रेजी हुकूमत ने सबसे कड़ी सजा काले पानी की दी वह भी एक नहीं दो दफा 50 वर्षों के लिए। इतिहास में इतनी लंबी सजा किसी भी स्वतंत्रता सेनानी या क्रांतिकारी को नहीं दी गई। वे पहले भारतीय थे जिन्होंने 1905 में स्वदेशी का नारा दे कर विदेशी कपड़ो की होली जलाई थी। इस अवसर पर फूलचंद सैनी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, भाजपा रसोई संयोजक महेंद्र सोनी, संदीप सोनी उर्फ जाखड़, चैलासी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी, दिनेश चौहान ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur