Hindi News / General News / भीम आर्मी टीम सीकर ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी टीम सीकर ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों पर झूठे मुकदमे लगा दिए जाने को लेकर

श्रीमाधोपुर,[महेंद्र खडोलिया] कस्बे के निकटवर्ती ग्राम मूंडरू में 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने हेतु मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता को सौंपा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक जयपुर के नाम भी लिखी है। ज्ञापन में बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हमारे लोगों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था तभी पुलिस प्रशासन द्वारा हमारे लोगों पर झूठे मुकदमे लगा दिए गए। दर्ज मुकदमों में अधिकतर युवा हैं जो आगामी भर्तियों की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं और कई सरकारी कर्मचारी भी हैं जिन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके संबंध में भीम आर्मी टीम सीकर व भगत सिंंह सेवा समीति के सयुंक्त तत्वावधान मे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में श्याम लाल मेघवाल, वरूण सिंघल, राहुल देव, संजु मुण्डरू, मंजित मीणा, अमित वर्मा, अविनाश बराला सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur