Hindi News / General News / बड़ी खबर – शैक्षणिक तथा कोचिंग संस्थाएं सोमवार से बंद रहेगी

बड़ी खबर – शैक्षणिक तथा कोचिंग संस्थाएं सोमवार से बंद रहेगी

30 जनवरी तक बंद रहेंगी

झुंझुनू, कोरोना के संबंध में आज रविवार को राज्य सरकार की महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन के तहत नई गाइडलाइन के तहत अब जिले के 1 नगर परिषद तथा 11 नगरपालिका क्षेत्रों में कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं तथा सभी प्रकार की कोचिंग संस्थाएं 30 जनवरी तक बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर उमरदीन खान ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान ऑनलाइन अध्ययन जारी रखा जाएगा कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों को कोविड- वैक्सीन लगवाने एवं माता-पिता तथा अभिभावक की लिखित सहमति के पश्चात अध्ययन से संबंधित संशय समस्याओं के निराकरण के लिए विद्यालय कोचिंग जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भी कोरोना के सबंन्ध में जारी दिशा निर्देश प्रभावी रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur